बीकानेरNidarindia.com
राजकार्य में बाधा का एक मामला सदर थाने में दर्ज कराया गया है। परिवादी नगर विकास न्यास में तहसीलदार के पद पर कार्यरत सन्नी भाम्भू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि 12 जुलाई की सुबह उनके नियंत्रण कक्ष में फोन आया तो, वो सूरसागर के समीप फोर्ट डिस्पेंसरी के पास पहुंचे, जहां पर महेन्द्र बडग़ुजर(पार्षद-निवासी हनुमान हत्था) व दो-चार अन्य लोगों ने परिवादी का घेराव कर लिया और उसके साथ मारपीट, गाली ्र-गलौच पर उतारु हो गए।
आरोप है कि महेन्द्र ने परिवादी को सरकारी भवन पंम्पिंग हाउस में बंद कर गेट के ताला लगा दिया, इस प्रकार महेन्द्र बडग़ुजर व उसके साथियों ने सरकारी अधिकारी से ड्यूटी पर अपना निर्वहन करने के दौरान हाथापाई की और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




