बीकानेरNidarindia.com
जमीन खरीदने के बाद रुपए नहीं देने का एक मामला सामने आया है। परिवादी मेघवाल मोहल्ला, पेमासर निवासी मोहनराम ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि सूरजाराम, निवासी पेमासर रोड, उदासर, अशोक सिंह, निवासी जैतसर, गिरधारी, निवासी राजनगर कॉलोनी, महेन्द्र सिंह, निवासी गांधी चौक, उदासर, कमल सिंह, निवासी मुक्ता प्रसाद ने चेक और पैसे देने का कहकर जमीन खरीद कर रजिस्ट्री करवा ली लेकिन १३ जून से आज तक रुपए नहीं दिए।





