बीकानेरNidarindia.com
‘जगन्नाथ भगवान की, महिमा अपरम्पार, कर लो भक्तों,जगन्नाथ का ध्यान …भजन की यह पंक्तियां आज जेल रोड स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में साकार हो रही थी। अवसर था भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का।





जहां शाम को पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ सजे संवरे रथों में विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सवारी निकली। वहां मौजूद बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। ऐसे में माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व पुजारी जगन्नाथ और रवि पांड़े भगवान जगन्नाथ परिवार की प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया। भगवान को बूंदी का भोग लगाया और महाआरती के बाद उन्हें रथ में विराजमान कराया।
दर्शनार्थियों ने रथ के आगे पहुंचकर चरणों में माथा टेककर अपनी मन्नत मांगी। रथ यात्रा गाजे बाजे और पूरे लवाजमे के साथ रवाना हुई। रथ यात्रा कोटगेट, केईएम रोड होते हुए शिरोमणी रतनबिहारी मंदिर पहुंची। इस बीच रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। रथ यात्रा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महावीर रांका, डीपी पचीसिया, घनश्याम लखानी सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।
यात्रा में साधु-संतों के साथ ही नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। यात्रा समिति के घनश्याम लखानी के अनुसार अब नौ दिन तक भगवान शिरोमणी रतन बिहारी मंदिर में ही रहकर विश्राम करेंगे। यात्रा की वापसी नौ दिन बाद होगी। सुबह से ही रथयात्रा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी के अनुसार अब नौ दिन में भगवान को चावल, दाल, खीर, हलवा सहित अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाएगा।
गौरतलब है कि देशभर में आज रथ यात्रा का महोत्सव मनाया जा रहा है। जगन्नापुरी में भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों की तादाद में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।
सभी फोटो : एसएन जोशी।






