-स्टेशन पर हुआ स्वागत, आवास पर भी समर्थकों का सैलाब
बीकानेरNidarindia.com
हाल ही में एक जुलाई से देश में नया कानून लागू हो गया है। इसको लेकर आज बीकानेर में कानून मंत्री पत्रकारों के रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने नए कानून, लोकसभा की कार्रवाई और आने वाले बजट को लेकर कई मुद्दों पर बातें कही।




उन्होंने बताया कि यह कानून आमजन के लिए सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि नए कानून बनाने के लिए वर्ष 2019 से काम शुरू किया था। इसके लिए जजों, वकीलो, लॉ कॉलेज, सांसद और आमजन से भी राय मांगी गई है। इसके बाद इसमें तीन-चार संशोधन किए गए हैं, जो देश काल परिस्थिति के अनुरुप है। इससे पूर्व पांच शहरों में वर्कशॉप भी की। इसमें दिल्ली, चैन्नई, मुम्बई, गुहावटी और कोलकाता में वर्कशॉप हुई।
इसके बाद कानून मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि कानून आमजन के लिए सुविधाजन साबित होंगे। मेघवाल ने कहा कि अब एफआईआर दर्ज कराना भी आसान हो जाएगा। कोई भी अपने घर बैठकर भी एफआईआर दर्ज करा सकेगा। जीरो एफआईआर में जब पहले आदमी पिलर टूट पिलर दौड़ता रहता था।
ऐसी समस्याएं सामने आई तो इसका हल जीरो एफआईआर ही था। अब कोई भी आदमी घर से ही एफआईआर दर्ज करा सकेगा, जो सीधे ई-पोटर्ल के माध्यम से संबंधित थानों में चली जाएगी। थाना मामले की जांच करना शुरू कर देगा। काननू बदलने के लिए लगातार मांग उठ रही थी। सभी के सुझावों के आधार पर नए कानून बनाए गए हैं।
विपक्ष ने हंगामा किया…
अर्जुनराम मेघवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा का सत्र स्पेशल सेंशन था। वो चला भी, इसमें बड़ा कार्यक्रम शपथ ग्रहण ही था। लेकिन विपक्ष की ओर से इसमें हंगाम किया गया, जो संसद की गरिमा के अनुरुप नहीं था। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मेघवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में संविधान का ही उल्लघंन किया है। उन्होंने सभी हिन्दुओं को हिंसक बताया। यह सरासर संविधान का उल्लघंन है। मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने पीएम के भाषण के दौरान दो घंटे ज्यादा हंगामा किया।
बजट में साकार होगी विकसित भारत की कल्पना…
आने वाले केन्द्रीय बजट को लेकर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि इसके लिए २२ जुलाई को बजट सत्र शुरू होगा और 23 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। यह विकसित भारत की परिकल्पना संकल्पना पर आधारित बजट होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बीकानेर भारत का सोलर हब बनेगा। सिरेमिक हब भी बनेगा।
स्टेशन पर हुआ स्वागत…

चौथीबार लोकसभा सांसद बनने और दूसरी बार कानून मंत्री बने अर्जुनराम मेघवाल के रविवार सुबह बीकानेर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन और उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। आज सुबह से ही व्यास कॉलोनी स्थित मेघवाल के आवास पर समर्थकों के आने का सिलसिला जारी रहा। लोग गुलदस्ता भेंट कर बधाइयां दे रहे थे।






