बीकानेरNidarindia.com
जेवरात के व्यवसासी से लाखों रुपए हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी पाबूबारी निवासी नथमल सोनी ने नया शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि वो सोने जेवरात का कार्य करता है, इस पर परिवादी को एक पार्टी जो कोलकाता में थी, उसके करीब 29 लाख नकद भुगतान करना था। इस दौरान कोचरों का चौक निवासी दलपत, नितीन, जयंती लाल उर्फ जैकी, श्याम सुन्दरन आदि ने परिवादी से भुगतान प्राप्त कर कोलकाता में देने का वादा किया और रुपए हड़प लिए। पार्टी को पैसे नहीं दिए।





