बीकानेरNidarindia.com
गर्मी के मौसम में दूषित पानी की सप्लाई बीमारियों को न्यौता दे रहा है। शहर में इन दिनों आए दिन दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही है। इससे लोगों में रोष है।

बिन्नानी चौक में बीते एक पखवाड़े से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों के घरों में पहुंच रहा पानी बदबूदार है। यह सेवन करने के योग्य नहीं है।
मोहल्ले के गोरधन दास बिन्नाणी,राम ओझा,ब्रजरतन ओझा, ओम सुथार सहित क्षेत्र के वाशिंदों ने रोष जताते हुए बताया कि उनके घरों में दूषित पानी आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार जलदाय विभाग को की है, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ।
लोगों का आरोप है कि विभाग के अभियंता कॉल ही नहीं उठाते। गौरतलब है कि भीषण गर्मी में पानी किल्लत है, ऐसे में दूषित पानी की आपूर्ति आग में घी का काम कर रही है।




