बीकानेरNidarindia.com





विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धरणीधर महादेव मंदिर में पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। इसको लेकर 15 दिवसीय ‘पेड़ लगाओं पर्यावरण बचाओं अभियान’ की शुरूआत 51 पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर की गई।
इस मौके पर समाज सेवी और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम किशन आचार्य ने कहा कि पेड़ लगाकर धरती को हरा भरा करना हैं और लगाए गए पौधों की लगातार देखभाल करना पुण्य का काम हैं। इस अवसर पर राम किशन आचार्य ने पवित्र बिल्व पत्र का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर एक साथ 101 पौधे लगाए गए।
इसमें बिल्व पत्र, नीम, चमेली, पीपल सहित कई तरह के पेड़ लगाए गए। धरणीधर महादेव मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के कार्यकर्ता जितेन्द्र आचार्य ने बाताया कि धरणीधर महादेव मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति, धरणीधर ट्रस्ट, आचार्य बेणीदास परिवार, धरणीधर भक्त मंडल, सनातन धर्म सत्संग मंडल, श्री धुमावती माता ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी और कार्याकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।
टीम धरणीधर के दुर्गा शंकर आचार्य ने बतााया कि इस अभियान में करीब 251 पौधे लगाए जाएंगे और पहले से लगाये गए 200 पौधो की भी नियमित देखभाल की जाएगी। दौरान पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, शेखर आचार्य, जगमोहन आचार्य, पुरूषोत्तम आचार्य, मालचंद सुथार, कैलाश भार्गव, आनंद जोशी, किशोर पुरोहित, फुसाराम, पवन सेवग, भंवर पुरोहित, चेतन पुरी, शिवराज भादाणी, कैलाश आचार्य आदि भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित रहें।
महानंद महादेव मंदिर में भी लगाए पौधे…

महानंद पर्यावरण विकास समिति की ओर से महानन्द उद्यान परिसर में अलग अलग प्रकार के ग्यारह पौधे लगाए गए। महानंद पर्यावरण समिति के गणेश आचार्य ने बताया कि उद्यान परिसर में भ्रमण पथ के आस-पास पौधे लगाए गए, जिससे कि घूमने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। गौरतलब है कि पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंदिर परिसर में आमजन के सहयोग से वृक्षारोपण किए जा चुके है। इस अवसर पर सत्यनारायण व्यास, ओम प्रकाश, रामकुमार आचार्य, नथमल, नमामी शंकर आचार्य, कमल आचार्य, कैलाश आचार्य, शिवकुमार, भास्कर, किशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





