बीकानेरNidarindia.com
गजनेर थाना क्षेत्र में लगे आईनोक्स सोलर प्लांट पर मशीनों को बंद करने और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करने का एक मामला सामने आया है।

इस संबंध में परिवादी निधि गुप्ता, रंैज पवार सोलर प्लांट, गजनेर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादिया का आरोप है कि 30 मई को अपराहन ३ बजे गजनेर निवासी बहादुरसिंह, बाबूसिंह, मुकेश सुथार और लीलाधर ने सोलर प्लांट पर लगी मशीनों को बंद कर दिया व प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





