बीकानेरNidarindia.com
नाल थाना क्षेत्र में सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक बालिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में परिवादी हाल निवासी नाल बड़ी, राजेन्द्र सिंह के मकान में किरायेदार गेनी माझी पुत्र लक्ष्मण माझी (मूलत: खेरी अंचल लखीसराय, बिहार) ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि उनकी 12 साल की पुत्री 9 मई को शाम 4:50 बजे एनएच -११ पर संस्कार जनरल स्टोर के सामने सडक़ पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ममाला दर्ज कर जांच शुरू की है।





