बीकानेरNidarindia.com
ट्रक टेलर छीनकर ले जाने का एक मामला लूणकनसर थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में परिवादी बछासर निवासी, सतार खान ने रिपोर्ट लिखवाई है।

परिवादी का आरोप है कि महेश मोटर्स, सतासर फांटा के पास से ५ मई को रफीक, कालूराम, राजू और कालू ने एक राय होकर प्रार्थी का ट्रक टेलर जबरदस्ती छीनकर ले गए।





