बीकानेरNidarindia.com
मारपीट कर नकदी छीनने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी राजपूतो का बास, हिम्मासर निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र नवलसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि ५ मई को रात करीब एक से दो के बीच में उनके ठेके के आगे काले रंग की गाड़ी खड़ी थी,उसके पास एक लडक़ी और दो लडक़े थे, जिन्होंने शराब पी रखी थी। उन लोगों ने परिवादी के साथ मारपीट की और ३५ हजार ८४० रुपए छीनकर ले गए। परिवादी ने इस संबंध में विवेक व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।




