बीकानेरnidarindia.com
मारपीट कर एक व्यक्ति से नकदी और दस्तावेज छीनने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी लूणकरनसर वार्ड चार निवासी भैराराम पुत्र रामकुमार ने लूणकरनसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि कमलेश बिश्नोई, मनीराम बाजीगर, तस्लीम तेली निवासी लूणकरनसर ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर और उसकी जेब से 64 हजार रुपए नकदी, एक लाइसेंस, मूल एवं एक फोटो कॉपी, दो एटीएम, ब्रांडेड कंपनी का मोबाइल जबर्दस्ती छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




