क्राइम : हार्डकोर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, राजपासा में किया गिरफ्तार, गेंगेस्टरों से जुड़े है तार, देखें वीडियो... - Nidar India

क्राइम : हार्डकोर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, राजपासा में किया गिरफ्तार, गेंगेस्टरों से जुड़े है तार, देखें वीडियो…

बीकानेरNidarindia.com
जिला पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को आज सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अपराधी के तार गेेंगेस्टरों से जुड़े है। कई संगीन अपराधों में शामिल होने की आशंका है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने आज एक प्रेस वार्ता में इसका पर्दाफाश किया है। एसपी ने बताया कि लूणकरनसर थाने का हिस्ट्रीशिटर और जिले का हार्डकोर अपराधी दानाराम सियाग को आज राजपासा(राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम २००८) के तहत गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारागृह भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आदर्श आचार संहिता के तहत प्रदेश की यह पहली कार्रवाई है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी के तार राजू ठेहट व मुसेवाला मर्डर के आरोपियों से भी निजी दोस्ती रही है। इस अपराधी पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट व फिरौती सरीखे १३ संगीन प्रकरण दर्ज है। दानाराम पर पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ने ५० हजार रुपए और जिला पुलिस अधीक्षक ने २५ हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। बीकानेर पुलिस ने पूर्व इसे गिरफ्तार भी किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। ताकि भविष्य में उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *