बीकानेरNidarindia.com
बीकानेर लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की इस दौरान सादुल क्लब मैदान में जनसभा होगी। इसमें अखिल भारतीय महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सभा को संबोधित करेंगे।





