बीकानेर Nidarindia.com
होली (धुलंडी) 25 मार्च को उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के आरक्षण कार्यालय एक शिफ्ट में ही खुलेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश जेवलिया के अनुसार बीकानेर, श्रीगंगानगर,हिसार, भिवानी, हनुमानगढ़ सूरतगढ़, सिरसा, सादुलपुर, चूरू व लालगढ़ के रेलवे आरक्षण कार्यालय के काउंटर का कार्य समय एक शिफ्ट में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।
साथ ही त्यौहार में भविष्य में इस प्रकार की व्यवस्था के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।





