बीकानेरNidarindia.com
धोखाधड़ी का एक मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी अनुपगढ़ निवासी वेदप्रकाश ओड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि शंकरसिंह, मगनसिंह, धीमाराम बिश्नोई ने आपसी साठगांठ करके प्रार्थी के साथ धोखा किया। उसको आर्थिक नुकसान पहुंचाया, छल से फर्जी दस्तावेज तैयार कर १ लाख ८५ हजार रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





