बीकानेरNidarindia.com
शहर में झपट्टा मार गेंग सक्रिय है। आए दिन मोबाइल छीनने और महिलाओं के गले से चेन छीनने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी गंगाशहर निवासी ललित सोलंकी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को शाम करीब 7-8 बजे उनकी पत्नी भावना भाटी जूनागढ़ मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रही थी, इस दौरान नगर निगम के समीप पेट्रोल पंप के पास सूरसागर की तरफ से आए दो बाइक सवार ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





