आस्था : रामदेवरा के लिए पैदल जत्था हुआ रवाना, कोलकाता से आया रामदेव बाल मंडल के तत्वावधान में जा रहे है श्रद्धालु, दो मार्च को रामदेवरा पहुंचेंगे, रामदेव बाल मंडल धर्मशाला में करेंगे महायज्ञ... - Nidar India

आस्था : रामदेवरा के लिए पैदल जत्था हुआ रवाना, कोलकाता से आया रामदेव बाल मंडल के तत्वावधान में जा रहे है श्रद्धालु, दो मार्च को रामदेवरा पहुंचेंगे, रामदेव बाल मंडल धर्मशाला में करेंगे महायज्ञ…

 

बीकानेरNidarindia.com
रामदेव बाल मंडल कोलकाता के तत्वावधान में आज सुबह रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जातरुओं को जत्था रवाना हुआ। शनिवार सुबह रामेदव पार्क स्थित रामदेवजी के प्राचीन मंदिर में सभी भक्तों ने महा आरती की गई। इसके बाद विधिवत रूप से पैदल जत्था रवाना हो गया।

रामदेव बाल मंडल महामंत्री बिमल केडिया ने बताया कि जत्थे का पहला पड़ाव मावडिय़ा माता मंदिर रहेगा, जहां पर दोपहर का भोजन करने के बाद शाम का पड़ाव गजनेर में गौतम धर्मशाल में रहेगा। पदयात्रा सांखला फांटा, कोलायत, दियातरा, नोखड़ा खिदरत, बाप, शेखासर, घुड़साल, डालीबाई होते हुए रामदेवरा पहुंचेगा। संरक्षक जेठमल रंगा ने बताया कि पैदल जत्थे में कुछ श्रद्धालु बीकानेर से भी शामिल हुए है, शेष सभी यात्री कोलकाता से आए हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल है।

पूर्व संध्या पर हुई महाआरती…

 

रामदेव बाल मंडल के संरक्षक जेठमल रंगा ने बताया कि पैदल यात्रा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात को नया शहर स्थित महेश्वरी भवन गेस्ट हाउस में बाबा रामदेवजी की महा आरती की गई। इसमें सभी पैदल यात्री श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी दौरान सभी श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा के लिए विचार विमर्श किया गया।

दो मार्च होगा महायज्ञ…
संरक्षक रंगा के अनुसार इस बार पैदल यात्रा के रामदेवरा पहुंचने के बाद २ मार्च को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रामदेव बाल मंडल की धर्मशाला में महायज्ञ का आयोजन रखा गया है। यह यज्ञ कोलकाता प्रवासी पंडि़त दाऊलाल ओझा (झालापट्टा) के आचार्यत्व में होगा। महायज्ञ के उपाचार्य पंडि़त मनीष पुरोहित होंगे। वहीं राकेश-महेश भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *