बीकानेरNidarindia.com
देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में ड्रीमस्टार प्रोडक्शन हाउस का मॉडलिंग शो के लिए रविवार को ऑडीशन होगा। डांस क्लास, पवनपुरी में यह ऑडिशन दोपहर 12 बजे होगा। देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट के अनिल ओझा ने बताया कि ऑडिशन 4 केटेगरी के लिए होगा जिसमे मिस्टर,मिस, मिसेज और टिनेजर है।

इस ऑडिशन को निशुल्क रखा गया है। आयोजन में बीकानेर के बड़ी संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। ऑडिशन का फिनाले पाली के फालना में होगा। यह पूरी तरह से राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में ही होगा। आडिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 9783832251 पर किया जा सकता है।





