रेलवे : यात्री सुविधाओं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान, बजट में नई लाइन और संरक्षा पर फोकस... - Nidar India

रेलवे : यात्री सुविधाओं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान, बजट में नई लाइन और संरक्षा पर फोकस…

बीकानेरNidarindia.com
केन्द्रीय वित्त मंत्री और से कल प्रस्तुत किए गए बजट में उत्तर पश्चिम रेल सुविधाओं में विस्तार पर जोर दिया गया है। इसमें रेल परियोजनाएं, यात्री सुविधाओं, संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2024-25 के बजट में 9714.28 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जो कि बीते साल के 8636.85 करोड़ रुपए की तुलना में 12.47 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के दिशा निर्देश में उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे का आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने, रेल संरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए नई रेल लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, यात्री सुविधाओं, ट्रैक अनुरक्षण, सडक़ सुरक्षा के लिए रोड़ ओवर ब्रिज व रोड़ अण्डर ब्रिज का निर्माण आदि कार्यों के लिए अधिक बजट आवंटित किया गया है।

संरक्षा के लिए इस वर्ष बजट में 1625 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। संरक्षा के अहम मद ट्रेक नवीनीकरण के लिए 700 करोड़, रोड ओवर ब्रिज और रोड अण्डर ब्रिज के लिए 585 करोड़, सिगनल व दूरसंचार से सम्बंधित कार्यों के लिए 261 करोड़, ब्रिज कार्यों के लिए 52 करोड़ एवं समपार फाटकों पर संरक्षा कार्योंं के लिए 28 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

यात्री सुविधाओं के मद पर उत्तर पश्चिम रेलवे को इस वर्ष 750 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इस मद में स्टेशनों के पुनर्विकास, लिफ्ट, एस्केलेटर, प्लेटफार्म का उन्नयन, स्टेशनों पर प्रकाश व्यवस्था, कोच गाइडेंस बोर्ड, कम्प्यूटर आधारित उद्घोषणा प्रणाली इत्यादि के कार्य किए जायेंगे। अधिक बजट आवंटन से यात्री सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को गति प्राप्त होगी और इस मद में नए कार्यों को भी सम्मलित किया जा सकेगा।

आधारभूत होगा सुदृढ़ …

रेलवे के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए जिनमें नई लाइने, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन के कार्य जो प्रगति पर है उनके लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है, ताकि इनकों गति प्रदान की जा सकें। बजट में नई लाइनों के लिए1438 करोड़, आमान परिवर्तन के लिए 129 करोड़ और दोहरीकरण के लिए 925 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही यातायात सुविधाओं के लिए 206 करोड़, रोलिंग स्टॉक के लिए 26 करोड़, कर्मचारी कल्याण के लिए 31 करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *