बीकानेरNidarindia.com
धोखाधड़ी का एक मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादिया हाल में सर्वोदया बस्ती निवासी शहनाज मोदी पत्नी बजरंग मोदी ने रिपोर्ट लिखवाई है। महिला का आरोप है कि साले की होली निवासी मेघराज बोहरा ने उसको बहकावे में लिया और सोना-चांदी खरीद फरोख्त का काम करने की बात कही, नया सोने की बात भी कही।




इस पर परिवादिया जो पहले से मेघराज को जानती थी, उसने अपने पास पड़े बिस्किट उसको इकरारनामा कर दे दिए लेकिन काफी समय बीतने पर बार-बार तकाजा किया तो आरोपी मुकर गया। इस पर परिवादिया ने उसके घर पर जाकर तकाजा किया तो मेघराज ने उसके साथ मारपीट और गाली गलोच किया। घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Post Views: 183






