आस्था : लड्डू गोपाल को लगाया मिगसर थाली का भोग, मलमास में महोश्वरी महिला समिति ने किया आयोजन…

बीकानेरNidarindia.com
मलमास में मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। खासकर मिगसर मास में ठाकुरजी के विशेष तरह के व्यजंनों का भोग लगाने की परम्परा का निर्वाह किया जा रहा है।

बीकानेर में माहेश्वरी महिला समिति की ओर से सोमवार को लड्डू गोपाल के मिगसर थाली का भोग लगाया। इसमें समाज की सभी महिलाओं ने बढ़-चढक़र भागीदारी निभाई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। समिति की सदस्यों ने ठाकुरजी की महाआरती की।

कार्यक्रम में समिति की किरण झंवर ,कंचन राठी, रेखा लोहिया, निशा झंवर, श्रीया राठी, मंजू दमानी, चंद्रकला कोठारी, अनुभा बागड़ी,सीमा चांडक सहित सदस्य शामिल हुई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *