रेलवे : बीकानेर के दो कार्मिकों को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार, दिल्ली में आयोजित होगा समारोह - Nidar India

रेलवे : बीकानेर के दो कार्मिकों को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार, दिल्ली में आयोजित होगा समारोह

बीकानेरNidarindia.com
अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के अधिकारी व कर्मचारी को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बीकानेर मंडल वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक महेश जेवलिया के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव १५ दिसंबर को दिल्ली में होने वाले समारोह में 68वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2023 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सुरक्षा शील्ड और सम्पूर्ण कार्यकुशलता के लिए गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड (उत्तर रेलवे के साथ संयुक्त रूप से) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उत्तर पश्चिम रेलवे के 7 रेलकर्मियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

रेल मंत्रालय की ओर से बीकानेर मंडल के ललित कुमार, वरि. मण्डल सिगनल एंव दूरसंचार इंजीनियर को वित्तीय वर्ष 2022-23 में जोधपुर मंडल में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) से सम्मानित किया जाएगा।
ललित कुमार ने अपनी विस्तृत योजना के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान रिकॉर्ड समय में उत्तर पश्चिम रेलवे पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) के 10 स्टेशन चालू किए , सडक़ उपयोगकर्ता सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कुल 11 लेवल क्रॉसिंग इंटरलॉकिंग कार्य पूरे किए और जोधपुर मंडल के सभी कार्यालयों के डिजिटलीकरण के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं सुनील कुमार, ट्रैक मेंटेनर, गैंग नंबर 13, बीकानेर मंडल को वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) से सम्मानित किया जाएगा।
सुनील कुमार ने कीमैन के रूप में ि30 अक्टूबर को ड्यूटी के दौरान
रेवाडी-लोहारू के एक वैगन के पहिए में असामान्य आवाज और हल्की चिंगारी देख गार्ड को सूचना दी। सुनील कुमार ने अपना कर्तव्य बहुत अच्छी तरह से निभाया और एक बड़ी घटना को बचाया।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *