बीजेपी के विधायक दल की बैठक में इस नाम पर लगी मोहर…
बीकानेरNidarindia.com
विधानसभा चुनाव परिणाम के नौ दिन बार आज मंगलवार को आखिरकार प्रदेश का मुखिया चुना गया है। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार अब राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर भजन लाल शर्मा आसिन होंगे।




इस नाम पर आज हुई विधायक दल की बैठक में मोहर लग गई है। साथ ही दीया कुमाार और प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही वासुदेव देवनानी को स्पीकर बनाया गया है। तमाम तरह की अटकलों, कयासों के बीच केन्द्रीय नेतृत्व में एक बार फिर नाया नाम लाकर सभी चौंका दिया है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में नए चेहरे पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही नौ दिनों से चला आ रहा सस्पेंस भी समाप्त हो गया है।
संगानेर से है विधायक…
जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। भजनलाल शर्मा संगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। यह पहली बार विधायक बनकर आए और अब प्रदेश के मुखिया होंगे। जानकारी के अनुसार भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। शर्मा ने सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया था। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।






