राजनीति : प्रदेश का मुखिया कौन होगा? हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल, आज शाम तक पिक्चर साफ होने की संभावना - Nidar India

राजनीति : प्रदेश का मुखिया कौन होगा? हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल, आज शाम तक पिक्चर साफ होने की संभावना

सुबह 11 बजे दिल्ली से रवाना होंगे पर्यवेक्षक, जयपुर में करेंगे मंथन…

जयपुर.बीकानेर ब्यूरोNidarindia.com
राजस्थान में चुनाव परिणाम घोषित हुए आठ दिन बीते चुके है, इसके बाद भी प्रदेश का मुखिया कौन होगा? यह सवाल हर किसी जुबां पर है। भाजपा में सीएम चेहरे को लेकर रस्साकसी चल रही है।

एक के बाद एक कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें फिलहाल किसी एक नाम पर मोहर नहीं लग पाई है। दूसरी ओर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे भी पूरी तरह से सक्रिय है। उनके आवास पर भी लगातार विधायकों को आना-जाना लगा हुआ है। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद संभवत प्रदेश की जनता का इंतजार खत्म हो सकता है। इसके लिएआज शाम चार बजे तक का इंतजार करना होगा।

राजस्थान की सियासत के लिए आज (मंगलवार) का दिन बहुत ही अहम है। शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें प्रदेश के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर लिए फैसले ने राजस्थान के मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

उधर, भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक सुबह ११ बजे दिल्ली से रवाना होंगे और जयपुर पहुंचते ही बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। इसमें विधायकों और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचेंग।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *