बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरों पर किसी तरह की नकेल नहीं है। वे बेखौफ होकर अपनी कारगुजारियो को अंजाम दे रहे हैं। हाल में दो मामले सामने आए हैं।
पहला मामला : पंवारसर कुआं, पुरानी गिन्नाणी निवासी भवानी शंकर कच्छावा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि ६ दिसंबर को दोपहर १२ बजे उसकी मोटरसाइकिल पीपी हाउस के पास से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरा मामला : जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी परिवादी प्रेमश्वर दयाल गोम्बर ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि चार दिसंबर को उनकी मोटरसाइकिल अपने घर के आगे खड़ी थी, जहां से कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





