बीकानेरNidarindia.com
वीडियो संदेश के जरिए रुपए ठगने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी रामपुरा बस्ती निवासी अख्तर अली उम्र 62 साल ने मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज कराया है।
परिवादी का आरोप है कि 16 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान महिला का वाट्सअप वीडियो कॉल आया था। इस वीडिया कॉल में महिला ने कपड़े उतारे और परिवादी के साथ अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया और धमकी दी कि इस वायरल करना है, या डिलीट।
साथ ही अमित कुमार, राहुल गुप्ता, अमित कुमार सक्सेना फर्जी साइबर निरीक्षक व राहुल फर्जी युट्यूब मैनेजर बनकर परिवादी को डारा धमका कर १ लाख ७६००० रपुए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकानि. मुकेश कुमार को सौंपी है।





