बीकानेरNidarindia.com
टोल नाके पर तोड़-फोड़ करने का एक मामला दंतौर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी माणकासर, ्बज्जू निवासी निर्मल शर्मा (हाल मैनेजमेंट टीम रक्षक सैक्योरटिज प्राईवेट लिमिटेड, भारतमाला रोड एनएच 91) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी का आरोप है कि भारतमाला एनएच- आरडी गंगाजली टोल नाके पर 30 नवंबर की रात 10:45बजे पांच अन्य लोगों ने तोडफ़ोड की, पांच कम्प्यूटर, सीपीयू, माउस, की-बोर्ड, प्रन्टिर और 3 लाख 07 हजार 191 रुपए नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





