बीकानेरNidarindia.com
सडक़ दुर्घटना का एक मामला नापासर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी अनिल कुमार ब्राह्मण, निवासी उस्ताबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि रायसर के समीप 27 नवंबर को एक स्विफ्ट गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके चाचा की खड़ी गाड़ी को टक् कर मारी जिससे चचेरे भाई की मौत हो गई। उनकी पत्नी, बच्चे व चालक को चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





