बीकानेरNidarindia.com
नोखा थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। इसमें परिवादी अजासर, फलौदी निवासी सुरेश कुमार बिश्नोई (27 साल) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात वाहन के चालक ने नागौर रोड, नोखा में 10 नवंबर को लापरवाही और तेजगति से वाहन चलाकर बीरबलराम को टक्कर मार दी। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





