क्राइम : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मृतक के चाचा ने दर्ज कराया मामला - Nidar India

क्राइम : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मृतक के चाचा ने दर्ज कराया मामला

बीकानेरNidarindia.com
बज्जू थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। परिवादी बांगडसर निवासी गंगाराम पुत्र भीयाराम ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को उसका भतीजा मोटरसाइकिल पर जा रहा था, इस दौरान बांगड़सर, आरडी 875 के समीप एक ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाकर परिवादी के भतीजे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैडकानि. श्रवणराम को सौंपी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *