बीकानेरNidarindia.com
श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट करने और राज कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। परिवादी दोसा निवासी हाल ऊपनी तहसील में कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि ६ नवंबर को दोपहर में बरजांगसर में प्रेमनाथ, रामनाथ, गौरशंकर और तीन-चार अन्य ने परिवादी और डिस्कॉक के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, राजकार्य में बाधा डाली, जाति सूचक गालियां निकाली और जान से मारने की कोशिश व दस्तावेज फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ गोमाराम को सौंपी है।





