बीकानेरNidarindia.com
बीकानेर पूर्व विधानसभा से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी पार्षद मनोज बिश्नोई ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बिश्नोई गांधी पार्क से पैदल नामांकन दाखिल करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में विश्नोई ने कहा कि चार साल तक कांग्रेस पार्टी का झंडे लिए घूमे, लेकिन दुख कि बात है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं दे रही। अब आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल व आजाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने मान सम्मान रखा।
बिश्नोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में भष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि पीडित-शोषित लोगों को न्याय दिलाना और भयमुक्त बीकानेर हो इसके लिए काम किया जाएगा।
