आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी…
जयपुरNidarindia.com
राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। कई मामलों को लेकर ईडी की छापेमारी इन दिनों राजस्थान में हो रही है।

ताजा मामला जयुपर का है। जहां पर ईडी ने आज जल जीवन मिशन योजना में घोटाला प्रकरण को लेकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। आज सुबह से ही जयपुर व दौसा में कई ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे है। साथ ही कई अन्य अधिकारियों, ठेकेदारों व दलालों के यहां भी एक साथ छापा मारा गया है। काफी समय से जल जीवन मिशन योजना में घोटाले के आरोप लग रहे थे। ये कार्रवाई उसी के चलते हुई है।





