बीकानेरNidarindia.com
सदर थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी लाल क्वार्टर के सामने, अमरसिंहपुरा निवासी समीर पुत्र अब्दुल करीम ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि ३० अक्टूबर को भुट्टा चौराह स्थित चिकन कॉर्नर में परिवादी और उसके भाई बहादुर ने पुरानी गिन्नाणी निवासी अरूण सोलंकी और तीन अन्य लोगों को खाने के बर्तनों में पेशाब करने से मना किया, तो उक्त लोगों परिवादी और उसके भाई को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला बोल दिया। साथ ही उसके जेब से ३५० रुपए और भाई का मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





