बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना नए मामले सामने आ रहे है। दो ताजे मामले सामने आए हैं। पहला मामला परिवादी घड़सीसर निवासी मोहम्मद समी टावरी पुत्र अकबर अली ने सदर थाने में दर्ज कराया है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर को उसकी मोटरसाइकिल मारवाड़ अस्पताल के सामने खड़ी थी, कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




