राजनीति : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बीकानेर पश्चिम से डॉ.बीडी कल्ला को मिला टिकट, - Nidar India

राजनीति : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, बीकानेर पश्चिम से डॉ.बीडी कल्ला को मिला टिकट,

खाजूवाला से गोविन्द मेघवाल, नोखा से डूडी की पत्नी सुशीला डूडी पर जताया पार्टी ने भरोसा, कल्ला समर्थकों ने जताई खुशी, आतिशबाजी शुरू

बीकानेरNidarindia.com

लंबी कश्मकश के बाद रविवार रात को आखिरकार कांग्रेस की दूसरी सूची हो गई। इसमें बीकानेर जिले के लिए सबसे अहम काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला को पार्टी इस बार फिर से टिकट दिया है। पार्टी आज ४३ नाम घोषित किए है। इसमें बीकानेर जिले में पश्चिम से डॉ.बीडी कल्ला, नोखा से रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला देवी, खाजूवाला से गोविन्द मेघवाल पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

इसके साथ ही बीकानेर में अब तक सात में से चार टिकट घोषित हो चुके हैं। इससे पहले की सूची में मंत्री भंवरसिंह को कोलायत से टिकट घोषित किया गया था। एक बात और यह कि चारों में से तीन वर्तमान एमएलए मंत्री और चौथे टिकट में डूडी की अस्वस्थता की वजह से उनकी पत्नी को उतारा गया है। ऐसे में एक प्रकार से पिछले चुनाव के चारों टिकट रिपीट किये गए हैं।

डॉ.कल्ला को टिकट मिलने के बाद उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। डागा-बिस्सा चौक में जमकर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया है।

देखें पूरी सूची :

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *