बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों का आंतक शहर से लेकर गांवों तक मचा है। दो ताजे मामले सामने आए हैं। इसमें पहला मामला सदर थाने में परिवादी देशनोक निवासी श्री डूंगरसिंह ने दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल कोर्ट परिसर के अंतिम गेट के पास खड़ी थी, जिसे 10 अक्टूबर को कोई अज्ञात चुराकर ले गया।
दूसरा मामला: दासौड़ी निवासी तन्नाराम मेघवाल ने हदां थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि दसौडी रोही में उसके खेत से कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





