चलेगा रखरखाव का कार्य
बीकानेरNidarindia.com दीपावली पर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे, इसके लिए अभी से कार्य अभी से बिजली कंपनी तैयारी में जुट गई है। त्योहार पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति रहे इसके लिए इन दिनों रखरखाव का कार्य चल रहा है।




बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड की ओर से बुधवार को 33/11 केवी जीएसएस में दीपावली पूर्व विद्युत रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह 07 से 10 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
इस दौरान रथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, मंजू कॉलोनी, डी.आर.डी.ए., कलेक्ट्रेट, कचहरी परिसर, धोबी धोरा, एस. बी.आई. बैंक, पब्लिक पार्क एरिया, तुलसी सर्किल, एक्सईएन ऑफिस, राजविलास कॉलोनी, कोठी नंबर 8, सर्किट हाउस, भैंरूजी मन्दिर और गली, कोयला गली, अलख सागर, माल गोदाम रोड, बोथरा कॉपलेक्स, मार्डन मार्केट, केईएम रोड, बी.सेठिया गली, गणपति प्लाजा, खंजाची मार्केट, केईम रोड, हनुमान मन्दिर, हेड पोस्ट ऑफिस, पुराना बस स्टेण्ड, चौतीना कुआं, संतोषी माता मन्दिर, पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, कोटगेट, जुनागढ़ फोर्ट का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
यहां सुबह 06.30 से 09.30 तक
तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पी.एच.ई.डी. नंबर 2. मुरलीधर व्यास सेक्टर एफ. डी, सी, भानी की बाड़ी, भूतनाथ मंदिर के पास, चुंगी चौकी, सुथारों की शमशान, करमीसर रोड, मुरलीधर व्यास सेक्टर बी, सेक्टर-डी मौसम विभाग के पास, मेघवालों की शमशान, साहित्य अकादमी के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
इन क्षेत्रों में सुबह 06.30 से 10.30 तक
आजाद नगर, स्वर्ण जयंती, गोविंद विहार, शौकत उस्मानी, रोमेक्स गार्डन के आस-पास का क्षेत्र प्रभावित होगा।
यहां दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक
करीजम बस्ती, वार्ड-22. जवाहर स्कूल, भीनासर, नखत बन्ना मन्दिर व आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।





