खेल: फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम जीती, अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग का मुकाबला - Nidar India

खेल: फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम जीती, अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग का मुकाबला

बीकानेरNidarindia.com
सीकर में चल रही राज्य स्तरीय अंडर 14 वर्ष आयुवर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम विजेता रही। बीकानेर की टीम ने बाड़मेर को 4.1 से हराकर अगले राउण्ड में प्रवेश कर लिया है।

उदय क्लब के मीडिया प्रभारी राजा बोहरा ने बताया कि बीकानेर की टीम में उदय क्लब के कोस्तुभ बोहरा ने तीन गोल किए और पीयूष पूगलिया ने एक गोल किया। उदय क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ियों और कोच ने होनहारों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सराहना की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *