क्राइम: बाइक चोर बेलगाम, लगातार बढ़ रही है चोरी की वारदातें - Nidar India

क्राइम: बाइक चोर बेलगाम, लगातार बढ़ रही है चोरी की वारदातें

बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। घटनाओं का सिलसिला जारी है। बेलगाम होकर बाइक चोर अपनी करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। बाइक चोरी के ताजे दो मामले सामने आए है।
पहला मामला: रामपुरा बस्ती निवासी परिवादी मदनसिंह राजपूत ने मुक्ता प्रसाद थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 7 अक्टूबर को दोपहर 01ः00 बजे उसके निवास गली नं.9, रामपुरा बस्ती से कोई अज्ञात चुराकर ले गया।

दूसरा मामला: कानपुरा बस्ती, नोखा निवासी महेन्द्र कुमार संचेती ने नोखा थाने में दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटरसाइकिल महावीर चौक से 7 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *