सेवादारों ने खातिरदारी में दिखाया जज्बा, रानेरी में न्यू तरूण मंडल का शिविर

बीकानेरNidarindia.com ‘बाबा एकर तो दरबार में बुलाए लीजै रे, बाबा थासूं लगन लगी है, मत ना तोड़ दीजै रे…फिजाओं में गूंजती भक्ति संगीत की स्वर लहरिया। बाबा की भक्ति में लीन श्रद्धालु।
कोई गर्म पकौड़ी की मुनवार कर रहा है। कोई देशी घी से बनी बूंदी परोस रहा। कचौड़ी, जलेबी, पावभाजी, चाऊमीन का आग्रह भी हो रहा है। यह नजारा जैसलमेर रोड पर साकार हो रहा है। जहां पर इन दिनों पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की रेलमपेल मची है। तो दूसरी ओर सेवादार भी पूरी मुस्तैदी के साथ मान-मनुवार में जुटे हैं। यहां पर पग-पग पर सेवा का जज्बा देखने को मिल रहा है। दर्जनों संस्थाएं सेवा कार्य में बढ़-चढक़र भागीदारी निभा रही है।

न्यू तरूण मंडल का शिविर
न्यू तरूण मण्डल समिति नत्थूसर बास बीकानेर की और से इस बार भी रानेरी में विशाल भण्डारा चलाया जा रहा है। यह सेवा शिविर 13 सितंबर से शुरू हो गया था। यहां पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां पर महिला और पुरूषों के लिए अलग.अलग स्नानघर बनाए गए, जहां फव्वारों की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। वहीं पदयात्रियों को देशी घी से बनी मिठाई, सब्जी.रोटी, दाल, खीचड़ी के साथ ही कोपता-जलेबी, पावभाजी, चाउमीन परोसे जा रहे हैं।
इनको सौंपी है जिम्मेवारी…
अध्यक्ष सुरेश सांखला के अनुसार सभी सदस्यों को अलग-अलग व्यवस्थाओं का जिम्मा दिया गया है। चाय-कॉफी व चिकित्सा सेवा की जिम्मेवारी मार्गदर्शक सदस्य जेठमल सांखला,ओमप्रकाश राठी, भण्डार गृह गोविन्द गाट, राशन आपूर्ति मूलचंद पंचारिया व बजरंग राणीसर, टैन्ट महादेव सांखला, मधाराम सांखला, वित्त व्यवस्था श्याम सांखला,गौत्तम सेठिया, सुनील बांठिया, राहुलदेव और उमेश सांखला, देख रहें है। व्यवस्था में एडवोकेट महावीर सांखला, श्याम सारण, बजरंग लाल सैनी, मोहनगाट, महावीर भादू,अशोक सांखला भागीदारी निभा रहे है।
शिवशंकर सांखला के अनुसार भण्डारे में अब तक हजारों पैदल जातरी प्रसाद ग्रहण कर चूके है। समिति की घर्मशाला में महेश सांखला के निर्देशन में टिन शैड का निर्माण किया जा रहा है। अमरचंद बैद शीतल जल का प्रबन्धन देख रहे है। शिविर स्थल पर प्रकाश जल व स्वच्छता का ध्यान पार्षद मुकेश पंवार रख रहे है।






