आस्था : रामदेवरा में भरेगा मेला, नत्थूसर गेट से आज रवाना हुई बसें, तीन दिन रामदेवरा में बहेगी भक्ति की धारा

पुजारी बाबा के सान्निध्य में कल होगा भंडारे का महाप्रसाद

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
रामदेवरा के लिए बीकानेर से शनिवार को पुजारी बाबा (जुगल किशोर ओझा) के सान्निध्य में श्रद्धालुओं की बसें रवाना हुई। तीन दिन तक रामदेवरा में भक्तों की रेलमपेल रहेगी। वहां बाबा रामदेवजी की पूजा-अर्चना की जाएगी। महाप्रसाद होगा। वापसी के समय आशापुरा, फलौदी, बाप भैरुंजी, कोलायत के दर्शन करते हुए श्रद्धालु आएंगे। आज सुबह से शाम तक बसों की रवानगी होती रही। नत्थूसर गेट बाहर गोकुल सर्किल पर पंड़ित जुगल किशोर ओझा(पुजारी बाबा), महापौर अनिल कल्ला, पार्षद दुर्गादास छंगाणी सहित गणमान्य लोगों ने बसों को रवाना किया।

पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने बताया कि इस बार करीब 30 बसों की रवानगी हुई। इसमें श्रद्धालु रामदेवरा गए है। यह मेला तीन दिन रहेगा। वहीं 26 अक्टूबर को बीकानेर वापसी होगी। उन्होंने बताया कि आज सभी बसों के श्रद्धालुओं को कोड़मेदसर भैरुंजी के दर्शन कराए जाएंगे। आते समय आशापुरा माताजी, फलौदी की लटियाल माता, बाप के भैरुंजी और कोलायत के कपिल मुनि दर्शन कराए जाएंगे। छंगाणी के अनुसार रामदेवरा में 25 अक्टूबर को महाप्रसादी (कड़ाई) का आयोजन पुजारी बाबा के सान्निध्य में दिनभर चलेगा। इसमें लोक देवता बाबा रामदेवजी की पूजा-अर्चना के बाद देसी घी का हलवा और चावल दाल का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दिनभर महाप्रसाद जारी रहेगा।

एक शाम द्वारिकाधीश के नाम 25 को…
देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट व ब्रदर्स यूथ कल्ब की ओर से भजन संध्या “एक शाम द्वारिकाधाीश के नाम” 25 अक्टूबर को होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) होगे, विशेष अतिथि दुर्गादास छंगाणी और शुभकरण गहलोत होगे। आयोजन से जुड़े अनिल ओझा ने बताया कि दिवंगत पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की स्मृति में लगातार 16 वर्षों से रामदेवरा में यह आयोजन किया जा रहा है, इसी दौरान रामदेवरा में पुजारी बाबा मेला भी रहेगा। ओझा के अनुसार इस बार मेले को 57 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

रामदेवरा में पंडित रामदेव जेठमल ओझा धर्मशाला और श्री रामदेव होटल एण्ड रेस्टोरेंट के आगे शाम 7 बजे से लेकर देर रात तक भजन संध्या चलेगी। इसमें राजस्थान के जाने माने कलाकारों में जीतू माली (पोकरण), श्याम देराश्री,गायक नेमीचंद(रामदेवरा ) गायक कैलाश, प्रेम सागर व रेवत जी डांसर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही बाबा की सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *