Railway : यहां चलेगा अनूरक्षण कार्य, बंद रहेगी यातायात

 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज़। 
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़ – बीकानेर खंड पर किमी 377/1-2 पर स्थित RUB संख्या 11 C अनुरक्षण कार्य एवं ड्रेनेज सुधार कार्य हेतु दिनांक 12.09.26 से 28 दिनों के लिए वाहनों एवं आमजन के आवागमन हेतु पूर्णतया बंद रहेगा।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग RUB संख्या 11BB किमी 374 /8-9 का प्रयोग करें और किमी 383/2-3 पर स्थित RUB संख्या 11D का प्रयोग करें। आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि के दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *