रेलवे : तकनीकी कारणों से इन ट्रेनों का पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा - Nidar India

रेलवे : तकनीकी कारणों से इन ट्रेनों का पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

उत्तर रेलवे की ओर से पाटली यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस चलते कई ट्रेनें  पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 74004, रेवाडी-दिल्ली जो 12 व 13 जुलाई 2026 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी, वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज 12 व 13 जुलाई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 54414, रेवाडी-दिल्ली  12 व 13 जुलाई  को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली 12 व 13 जुलाई  को हिसार से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली 12 व 13 जुलाई  को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ कैंट  12 व 13 जुलाई 2026 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 54086, रेवाडी-दिल्ली  12 व 13 जुलाई  को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 54420, रेवाडी-दिल्ली 12 व 13 जुलाई  को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

हनुमानगढ-दादर रेलसेवा रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी  अमित सुदर्शन के अनुसार रैक की कमी के कारण हनुमानगढ-दादर रेलसेवा दिनांक 08.07.2026 को रद्द रहेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *