बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संयुक्त तत्वावधान में ‘एकलव्य – स्वयं की खोज’ कार्यक्रम नौ जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी साझा की गई।

इकाई अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि 9 जुलाई को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के संत मीराबाई सभागार में यह कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

इकाई सचिव निर्विका सिंह ने अधिकाधिक विद्यार्थियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। संयोजक नगेन्द्र प्रताप सिंह भाटी ने बताया अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी बजाज, पुलिस अधीक्षक (साइबर), मौजूद रहेगी। विशेष अतिथि के रूप में आदित्य तंवर, राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दिलीप सिंह, पूर्व विभाग संयोजक, अभाविप बीकानेर तथा कुणाल रहाड़, उपायुक्त, बीकानेर विकास प्राधिकरण मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गणपत सिंह राजपुरोहित होंगे।



कार्यक्रम सह संयोजक योगेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं
प्रेस वार्ता के दौरान कैलाश, राधेश्याम, तन्मय, आदित्य सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







