राजस्थान :सीएम भजन लाल ने किया राजकीय चौपड़ा स्कूल के विद्यार्थी से संवाद - Nidar India

राजस्थान :सीएम भजन लाल ने किया राजकीय चौपड़ा स्कूल के विद्यार्थी से संवाद

विद्यार्थी से विज्ञान क्लब से प्राप्त अनुभवों की ली जानकारी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस  के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोमवार को जयपुर के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च सभागार में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव जिला स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निशांत जैन सहित जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों और विज्ञान शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगाशहर स्थित सेठ भैरूदान चौपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11 के विद्यार्थी आनंद विश्नोई से संवाद किया गया तथा विज्ञान क्लब से प्राप्त अनुभवों की जानकारी ली गई। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर निशांत जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विज्ञान क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम (सिटी) रमेश देव, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा  सुनीता चावला, संयुक्त निदेशक डीओआईटी सत्येन्द्र सिंह राठौड़, सीडीईओ  महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा किशन दान चारण, परियोजना अधिकारी डीईएसटी कमलकांत स्वामी, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षक  दीपक शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं विज्ञान शिक्षक मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *