बीकानेर : भूपेंद्र भारद्वाज बने बीकानेर जिला उद्योग संघ के विद्युतीय सलाहकार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

विद्युत संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए व्यापारियों को अब परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जिला उद्योग संघ ने एक पहल करते हुए इस काम के लिए डिस्कॉम से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता भूपेन्द्र भारद्वाज को विद्युत सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि सदस्य इकाइयों को विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निपटान के लिए एक ही छत के नीचे समाधान दिलवाने के लिए विद्युत क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं, तकनीकी ज्ञान एवं प्रशासनिक अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए भूपेंद्र भारद्वाज को बीकानेर जिला उद्योग संघ का सलाहकार नियुक्त किया गया है ।

सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि भारद्वाज का विद्युतीय सलाहकार नियुक्त होने से इकाइयों में व्यर्थ खर्च होने वाली विद्युत के अपव्यय रोकने में मदद मिल सकेगी साथ ही सौर ऊर्जा के महत्त्व और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में नई पहल साबित होगा ।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *