बीकानेर : आधुनिक लग्जरी होटल "ओरा बाई द थार" का शुभारंभ, गुणवत्ता का रखा जाएगा खास ख्याल - Nidar India

बीकानेर : आधुनिक लग्जरी होटल “ओरा बाई द थार” का शुभारंभ, गुणवत्ता का रखा जाएगा खास ख्याल

जयपुर पर बाईपास के समीप है स्थित, मिलेगा शुकुन का माहौल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

यदि आप लग्जरी होटल की सुविधाएं लेना चाहते हैं, तो अब बीकानेर में एक और नया नाम जुड़ गया है, “ओरा बाई द थार” जी हां सैर-सपाटे और खाने के शौकिनों के लिए इस होटल में एक शुकुन भरा वातावरण मिलेगा। इस संबंध में आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन रखा गया। इसमें होटल प्रबंधन से जुड़े मिहिर बागड़ी ने बताया कि बीकानेर में एक अध्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लग्जरी होटल खोलने का सपना देखा था, जो आज पूरा होने जा रहा है।

बागड़ी ने बताया कि यहां आने वाले लोगों को शांत, सुखदायी और शुकुन से भरे पल मिले सके, वे इससे आनंदित हो सके ऐसे प्रयास किए जाएंगे। मयंक बागड़ी ने  बताया कि यहां पर आने वाले हर व्यक्ति को घर सरीखा शुद्ध और गुणवत्ता से भरपूर भोजन भी मिलेगा। साथ ही यदि कोई बीकानेर भ्रमण के लिए पर्यटक आते हैं, तो उनके लिए यहां पर लग्जरी कमरों की व्यवस्था है। साथ ही साथ शादी-ब्याह करने के लिए भी वाजिब दामों पर पूरा होटल उपलब्ध है। यहां पर आधुनिकता और परम्परागत राजस्थानी संस्कृति की झलक भी उनको देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यह पहल करने जा रहे हैं।


होटल में मेहमानों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ राजस्थानी व्यंजन, लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवा का विशेष प्रावधान किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि यहां आने वाले पर्यटकों को ‘रॉयल एक्सपीरियंस’ का एहसास कराया जाएगा।
प्रबंधन ने जानकारी दी कि होटल में भविष्य में कॉर्पोरेट इवेंट्स, वेडिंग डेस्टिनेशन और सांस्कृतिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है, जिससे बीकानेर के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रेस वार्ता में मयंक बागड़ी, मनन बागड़ी, दीपा बागड़ी ने भी विचार रखे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *