बीकानेर : सोमवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री मेघवाल, कई कार्यक्रमों में करेंगें शिरकत - Nidar India

बीकानेर : सोमवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री मेघवाल, कई कार्यक्रमों में करेंगें शिरकत

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

केंद्रीय कानून मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल सोमवार सुबह 7.20 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।   मेघवाल सुबह 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

शाम 6 बजे जिला उद्योग संघ परिसर में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। सायं 7.30 बजे गुरुजी संत शिरोमणी सेनजी महाराज के 726वीं जयंती समारोह के अवसर पर लक्ष्मीनाथ घाटी के नीचे स्थित सेन जी महाराज मंदिर में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। रात्रि 10.20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *